Posts

बुलेट

बेटा:  पापा, बुलेट दिला दो।  पिता:  शर्माजी की लड़की को देख, वह भी बस से जाती है। बेटा:  बस यही तो देखा नहीं जाता। 

धैर्यवान इंसान

सुरेश:  इस धरती पर सबसे धैर्यवान इंसान कौन है? रमेश:  कौन है? सुरेश:  जो साउथ की हिंदी डबिंग की हुई फिल्‍मों के गाने सुनता है और उन्‍हें धीरे-धीरे गुनगुनाता भी है।

मोटिवेट

गर्लफ्रेंड:  हेलो, कहां हो? बॉयफ्रेंड:  मोटिवेट कर रहा हूं।  गर्लफ्रेंड:  किसे? बॉयफ्रेंड:  किसे का क्‍या मतलब, तुम्‍हारा वेट कर रहा हूं मोटी। 

राष्ट्रीय बीमारी और उपचार

पप्‍पू:  राष्ट्रीय पक्षी का नाम बता सकते हो? राजू:  मोर। पप्‍पू:  अच्‍छा राष्ट्रीय बीमारी और राष्ट्रीय उपचार क्‍या है? राजू:  ये तो नहीं मालूम, तुम बताओ? पप्‍पू:  राष्ट्रीय बीमारी, अंदर से अच्छा नहीं लग रहा है और राष्ट्रीय उपचार, सो जाओ थोड़ी देर फिर अच्छा लगेगा।

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट

राजू:  मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं? पप्‍पू:  गोल्ड रिंग दे दे। राजू:  कोई बड़ी चीज बता। पप्‍पू:  तो फिर गोल्ड रिंग की जगह एमआरएफ का टायर दे दे।

हिमालय

एक लड़का अपने अनपढ़ पिता से   पिताजी- हिमालय कहां है? पिता - बेटा अपनी मां से पूछो ,  तुम्हारी मां सारा सामान इधर-उधर रख देती है।

जहर के घूँट पीता हूँ

पति Whisky का एक गिलास बनाता है और पत्नी से कहता है-  लो पीओ इसे… पत्नी Whisky का एक घूँट पीती है और कहती है-  छी छी… कितनी कड़वी है…. पति- और तू सोचती है कि  मै अय्याशी / मज़े करता हूँ…जहर के घूँट पीता हूँ … जहर के… 😂😜😛