Posts

Showing posts with the label पप्पू

चैलेंज किसे कहते हैं

परीक्षा में सवाल आया था.... चैलेंज किसे कहते हैं?  . . पप्पू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा- अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ...!!!

दुश्मनी

 पप्पू - वो जो टेबल पर आदमी बैठा है,  उससे मेरी दुश्मनी है! दोस्त - टेबल पर तो चार आदमी बैठे हैं।  पप्पू - वो जिसकी मूंछें हैं! दोस्त - मूंछें तो सबकी हैं।  पप्पू - वो जिसके सफेद कपड़े हैं।  दोस्त - वो तो सबके सफेद हैं।  पप्पू ने गुस्से में पिस्तौल निकाली और तीन आदमियों को गोली मार दी... और जो बच गया, उसकी तरफ इशारा करके बोला-  इससे मेरी दुश्मनी है, इसको नहीं छोड़ूंगा...!!!

लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम

लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम  बॉस: मैंने तुम्हें फोन किया था तो तुम्हारी पत्नी ने बताया कि तुम खाना बना रहे हो। तुमने कॉल बैक क्यों नहीं किया? पप्पू: सर, मैंने किया था। आपकी पत्नी ने बताया कि आप बर्तन धो रहे हैं। 🤭🤭🤭🤭