पप्पू : पिछले हफ्ते मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड कि लड़ाई हो गयी थी... और हम अलग हो गए . गोलू : फिर ? . पप्पू : उसने मुझे चिढ़ाने के लिए अपने नए बॉयफ्रेंड के साथ फ़ोटो खिंचवा के मुझे भेज दी ” . गोलू : ओह्ह , ये तो बहुत बुरा किया उसने . . . पप्पू : तो मैं भी कौन सा कम हूँ , उठा के फ़ोटो उसके बाप को भेज दी.!!
एक बार एक ट्रैफिक पुलिस वाला एक बुढ़िया से बोला, “मैं कितनी देर से आपको सीटी मारकर रोकने की कोशिश कर रहा हूं, आप रुकती क्यों नहीं ? ” बुढ़िया ने शर्माते हुए जवाब दिया, “बेटा अब मेरी सीटी सुनकर रुकने की उम्र नहीं हैं. ”
एक बार आंख और दिल में लड़ाई हो गई. दिल: देखते तुम हो दर्द मुझे होता है. आंख: दिल लगाते हो तुम और रोता मैं हूं. इतने में गाल बोला: अबे गधों तुम दोनों के चक्कर में थप्पड़ तो मुझे खाना पड़ता है.
पप्पू उदास बैठा था... . गप्पू - क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है? . पप्पू - क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है... मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, लेकिन न तो शीतल आई और न छाया...!
मोहित - मैं स्कूल नहीं जाऊंगा...! . मां - क्यों बेटा? क्या पढ़ाई में मन नहीं लगता..? . मोहित - नहीं मां, ये बात नहीं है... . मां - फिर क्या बात है..? . मोहित - मास्टर जी को तो कुछ आता जाता है नहीं, हर सवाल का जवाब मुझसे पूछते हैं...!!!
1st Lady :- अरे देख ना वो लड़की कब से तेरे पति को घूर रही है। 😠😠 😠 2nd Lady:- मुझे पता है, पर मै तो ये देख रहीं हूँ कि मेरा पति कितनी देर अपनी तोंद को अंदर खींच के खड़े रह सकता है।
सर ने क्लास में पूछा : एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? लड़का: आलिया भट्ट ! सर: छड़ी हाथ में लेकर…..यह सीखे हो? दूसरा: ये तोतला है सर, आर्यभट्ट बोल रहा है….
टीचर : एक टोकरी में 10 आम है , उसमें से २ आम सड़ गए , बताओ कितने आम बचे ? संजू : सर , 10 आम टीचर : वो कैसे ? संजू : सड़ने के बाद भी आम तो आम ही रहेगा ना , केले तो बन नहीं जायेंगे 😂😂 आज संजू एक वकील है😏😏😂😜😂
टीचर – संजू यमुना नदी कहॉं बहती है ? संजू – जमीन पर टीचर – नक्शे में बताओं कहॉं बहती है ?😡😡 संजू – नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा 😂 😂 😂 😂 😂
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, अजी सुनते हो...? . पति - बोलो! क्या हुआ...? . पत्नी - मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो...! . पति - ठीक है, तो वापिस सो जा और पहन ले...!!!
पत्नी - तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे...? . . . पति - हां, क्या करूं... तुम तो जानती हो कि आजकल परिवार के साथ देखने लायक फिल्में बनती कहां हैं..!!
पति - मेरी शर्ट उल्टी करके प्रेस करना... . पत्नी - ठीक है...! . पति (कुछ देर बाद) - मेरी शर्ट प्रेस हो गई...? . पत्नी - नहीं... . पति - क्यों...? . पत्नी - मुझे उल्टी नहीं आ रही है...!!!